कांग्रेस हार पर मंथन जारी
(Amber, Jaipur) कांग्रेस की ओर से विधानसभा हार पर मंथन लगातार हो रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में बडे नेताओं ने चुनावी हार पर मंथन किया। वहीं सत्ता पक्ष के हर कदम पर भी कांग्रेस लगातार निगाहें बनाए हुए है। जिसमें कांग्रेस राज में शुरू हुई योजनाओं की समीक्षा पर भी नजरें बनी हुई है। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पडा। लेकिन लोकसभा में कांग्रेस इस भूल को सुधारना चाहती है और अपने शासनकाल की योजनाओं को एक बार फिर हवा दे रही है। उसमें से एक योजना है मेट्रो योजना। लेकिन अपनी इस उपलब्धि को कांग्रेस छोडना नहीं चाहती है और अब सत्ता पक्ष पर दबाव बनाकर मैट्रों को जल्द शुरू करने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।