(Amber, Jaipur)
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीजेपी पर जमकर बरसे और कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को लडवाने वाली पार्टी है और अपने स्वार्थ के चलतें ही अपने नेताओ को भूलकर सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा इकटठा करने का काम कर रही है। वहीं उन्होने बीजेपी पर सोशल साइटस के जरिये कांग्रेस का दुष्प्रचार करने का आरोप भी लगाया। लेकिन जल्दबाजी में ही सही गहलोत नरेन्द्र मोदी को देश का आगामी नेता भी स्वीकार कर गये। गहलोत ने कहा कि ये जो नरेन्द्र मोदी जी बनेगें वो आने वाले समय में जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी याद करेंगे। अब गहलोत नरेन्द्र मोदी को क्या बना रहें है ये तो गहलोत ही जाने
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।