मुख्यमंत्री की एसपी और कलक्टर से साथ दो दिवसीय कांफ्रेंस शुरू
(Amber, Jaipur) वसुंधरा राजे सरकार की पहली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस शासन सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के कन्वेंसन हॉल में चल रही है। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई इस कॉन्फ्रेंस में जहां दस बजे तक रजिस्ट्रेशन होने के बाद
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अभिभाषण से इसकी शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आला अलफरों के सामने राजस्थान को लेकर अपने विजन को असरदार तरीके से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री राजे ने इस बार भी एक सीईओ की तरह प्रजेंटेशन दिया। तीन सत्र में चलने वाले कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र में अजमेर और बीकानेर संभाग के कलेक्टर प्रजेंटेशन दे रहे हैं। वहीं ढाई बजे से पांच बजे तक चलने वाले दूसरे सत्र में जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कलेक्टर प्रजेंटेशन देंगे ..वहीं साढे पांच से साढे छह बजे तक चलने वाले तीसरे सत्र में जोधपुर और उदयपुर संभाग के कलेक्टर प्रजेंटेशन देंगे। साढ़े छह से सात बजे तक एक बार फिर मुख्यमंत्री राजे का भाषण होगा...रात आठ बजे मुख्यमंत्री के साथ सभी जिलों के कलेक्टरों और आला पदाधिकारियों का डिनर होगा। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा समेत करीब एक दर्जन विषयों पर कलेक्टर अपने जिले की स्थिति, समस्या और समाधान को लेकर सुझाव देंगे ...प्रत्येक कलेक्टर को प्रजेंटेशन के लिए सात से आठ मिनट का समय दिया जा रहा है ...कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के कलेक्टरों के अलावा,संभागीय आयुक्त, सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव भी हिस्सा ले रहे हैं .साथ ही सभी विभागों के मंत्री भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हैं ....सरकार की मंशा है साठ दिन की कार्ययोजना को असरदार तरीके से पूरे राजस्थान में लागू करना ..ताकि लोकसभा चुनाव में जहां टार्गेट-25 को हासिल किया जा सके ..साथ ही जिस ढंग से राजस्थान की जनता ने 163 विधायक बीजेपी के जितवा कर भेजे हैं ..उसको लेकर मुख्यमंतरी वसुंधरा राजे भी चाहती है कि गुड गवर्नेंस का मैसेज जनता को मिले ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।