(Amber, Jaipur)
नकली तेल घी मामले में आरोपियों की फेहरिस्त बढती जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी में तैनात सीआई हरिशंकर शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने हरिशंकर को कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर मांगा था। कोर्ट ने हरिशंकर शर्मा को 9 जनवरी तक रिमांड पर सौंपा है। शर्मा पर आरोप हैं कि उन्होंने जालूपुरा एसएचओ रहते हुए नकली तेल घी सरगना दिनेश सिंघल से कई बार फोन पर बात की थी। एसीबी का मानना है कि शर्मा ने सिंघल के कहने पर किसी से सिफारिश भी की थी। इससे शर्मा और सिंघल के बीच लेन देन भी हुआ है। हालांकि शर्मा इस बात से इनकार करते रहे। उनका कहना हैं कि मेरी थानाधिकारी रहते हुए बातचीत जरूर हुई थी। लेकिन न तो कोई गलत काम किया और न ही कोई लेन देन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।