कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल 9 जून से शुरू होगी
(India) गत वर्ष उत्तराखंड में जून के मध्य में अचानक आयी बाढ से यह यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। निगम के प्रबंध निदेशक दीपक रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था नयी दिल्ली से 12 जून को कुमाउं पहुंचेगा और 13 जून को धारचुला के आधार शिविर पहुंचेगा। यात्रा नौ सितम्बर को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिये 60-60 श्रद्धालुओं के 18 जत्थे भेजे जायेंगे और प्रत्येक जत्थे की यात्रा 22 दिन की होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।