बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी,
(Amber, Jaipur) प्रदेश भाजपा अब लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को बीजेपी प्रदेषाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने 3 बडी सूचियां जारी कर इसकी शुरुआत की। सूची में राजे ने सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है। माना जा रहा है कि फरवरी अंत से शुरू होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलनों को ध्यान में रखते हुए प्रभारियों को जल्द से जल्द मैदान में उतरने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा का कहना है कि ये निर्णय पार्टी स्तर पर लिया गया है। ताकि लोकसभा चुनाव घोषणा से पहले सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव तैयारी पूरी हो सके। इसके अलावा राजे ने राज्य चुनाव प्रबंध समिति का गठन भी कर दिया है। इस समिति के जिम्मे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी काम पूरे करने की जिम्मेदारी होगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।