प्रदेश भाजपा की बैठक 13 जनवरी को .......लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति
(Amber, Jaipur) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में 13 जनवरी को आगरा रोड स्थित हैवन्स गार्डन में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें मंडल बैठकों, वक्ता प्रशिक्षण वर्ग, घर-घर चलो अभियान और लोकसभा सम्मेलन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसी स्थान पर वसुंधरा राजे के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी बैठक बुलाई थीं। ।बैठक को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के सह-संगठन राष्ट्रीय महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव संबोधित करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।