(Amber, Jaipur)
जयपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज से जनसुनवाई का दौर शुरु हो गया। पहले दिन कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना और प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा ने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने इन्हें अपनी समस्याएं बताई और उन्हें दूर करने की मांग की। जनसुनवाई का समय सुबह 11 बजे से एक बजे तक था, लेकिन कार्यकर्ताओं की तादाद को देखते हुए ढाई बजे तक जनसुनवाई की गई। आपको बता दें कि भाजपा के पिछले कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और तत्कालीन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डाँक्टर महेश शर्मा ने जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया था। शनिवार को पार्टी कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई के दौरान जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, बीकानेर सांसद अर्जून मेघवाल और पार्टी पदाधिकारी सुनील कोठारी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।