खास तौर पर रक्षाबंधन (10 अगस्त, श्रावणी पूर्णिमा) तक चलने वाले श्रावण माह में रुद्राक्ष पहनने के दौरान यहां बताई जा रही 5 बातों को नजरअंदाज न करें- - रुद्राक्ष को अभिमंत्रित यानी शास्त्रों में बताए हर रुद्राक्ष के लिए नियत मंत्रों से पूजा कर ही धारण करना चाहिए।
- रुद्राक्ष धारण करने वाले को शराब, नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मांसाहार छोड़ देना चाहिए।
- लहसुन व प्याज सहित तामसी व तीखा खान-पान छोड़ देना चाहिए, क्योंकि ये चीजें संयम व एकाग्रता में बाधक मानी गई है, जो देव साधना में पवित्रता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी माने गए हैं।
- मानसिक पवित्रता के लिए गंदे साहित्य, बातों व सोच से दूर रहना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।