(Bhopalgarh, Jodhpur)
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम के समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस और मिडिया पर हमले के बाद अब पीड़िता के परिवार केा धमकाने लगे है। शुक्रवार को जोधपुर में बयान देने आए पीड़िता के मां बाप को आसाराम के समर्थकों ने धमकी दी है। आसाराम के समर्थकोें ने उन्हे धमाकाते हुए अपने बयान बदलने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि यदी उन्होने अपने बयान नहीं बदले तो अंजाम के लिए तैयार रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा प्रदान कर दी है और धमकाने वाले एक समर्थक को गिरफ्तार कर लिया गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।