(Ahore, Jhunjhunun)
एक ओर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी ओर पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के होंसले बुलंद हो रहे है। झुंझुनू जिले के सिंघाना में बीटेक छात्रा के अपहरण के मामले पुलिस का टालमटोल रैवेया शायद किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहा है। जानकारी के अनुसार परीक्षा देकर लौट रही बीटेक की छात्रा का कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। छात्रा जैसे तेसे उनके चुंगल से छूट कर घर तो पहुंच गई लेकिन पीड़ित परिवार की परेशानिया कम नहीं हुई। अपराधी पीड़ित परिवार को लगातार धमकिया दे रहे है। लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। न्याय की आस में बेबस पीड़ित परिवार ने अब जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।