रिंग रोड में भूमि अवाप्ति के विरोध में किसानों की महापंचायत,
(Rajasthan, India) देश में नया भूमि अधिकरण बिल लागू करने और रिंग रोड के लिए अवाप्त की गई भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को जयपुर में डिग्गी रोड बालावाला स्टेशन के पास किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत में किसानों का सरकार के प्रति आक्रोश था। पंचायत में करीब 30 गांवों के एक हजार से ज्यादा किसान महिला पुरुष और युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद रिंग रोड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा और सचिव वीरेंद्र कटेवा के नेतृत्व में किसानों ने जवाहर सर्किल से रैली निकाली। जो बालावाला स्टेशन डिग्गी रोड पर धरना स्थल पर पहुंची। धरना स्थल पर जैली और दांतली लेकर आई महिलाओं ने भी शिरकत की और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर राजकार्य में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार रिंग रोड भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा और वीरेंद्र कटेवा को शनिवार सुबह जमानत मिल गई। इसके बाद इनके नेतृत्व में किसानों ने जवाहर सर्किल से रैली निकाली। शर्मा व कटेवा का मांगों को लेकर अनशन और किसानों का डिग्गी रोड बालावाला स्टेशन के पास अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।