प्रदेश में मेहरबान मानसून का आज भी दिखा असर......कई जिले हुए तरबतर.....
(Bamanwas, SawaiMadhopur) राजधानी जयपुर में दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मेघों ने मेहरबानी दिखाई। रात मौसम ने पलटा खाया और मेघगर्जन के साथ कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वैशाली नगर, झोटवाड़ा, मानसरोवर, सांगानेर, टोंक रोड, रामबाग सर्किल सहित कई इलाकों में बारिश हुई। रविवार सुबह से ही सवाईमाधोपुर में बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय सहित आस पास के इलाकों में में तेज हवा के साथ लगभग रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते उमस और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया औऱ लोगों ने जमकर बारिश का आनंद उठाया। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।