(Rajasthan, India)
आरएएस-प्री 2013 के पर्चा लीक मामले में एसओजी की टीम आज अजमेर में आरपीएससी कार्यालय जा सकती है। जहां चेयरमैन से परीक्षा प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ले सकती है। परीक्षा संबंधी दस्तावेज भी जब्त कर सकती है। एसओजी के अधिकारियों का मानना है कि आरएएस पेपर संभवतया प्रिंटिंग प्रेस से आउट हुआ है। साथ ही मास्टर माइंड अमृत लाल का साथी जो फरार है उसके प्रिंटिंग प्रेस में संपर्क हो सकते है। उसके पकड़े जाने के बाद ही सारे मामले का खुलासा होगा। इधर एसओजी ने आरपीएससी के सचिव नरेश कुमार ठकराल सहित अन्य अफसरों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार ठकराल सहित डिप्टी सेक्रेट्री भगवत सिंह राठौड़ और अन्य अफसरों को जयपुर में झालाना स्थित एसओजी ऑफिस बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि एसओजी ने इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद आरपीएससी द्वारा गठित जांच कमेटी के सदस्यों को उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।