(Bikaner, Bikaner)
भगवान शिव के पावन महीने सावन में आज दूसरा सोमवार है। सोमवार भगवान शिव को खासा प्रिय है और आज सुबह से शिव मंदिरों में सुबह से शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बम बम भोले और हर हर महादेव की गूंज के बीच शिवमंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुके हैं। श्रद्धालु मंदिरों में आज भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें खुश करने में जुटे है। सुबह से शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। आज शाम भोले बाबा के मंदिरों में विशेष मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएगी। दूसरी ओर सोमवार को अलसुबह से मंदिरों में कावड़ियों का तांता लगा रहा और वे तीर्थस्थलों से लाए गए पानी सेभोले बाबा का अभिषेक करने में जुटे हुए हैं। कावड़ियों के चलते शहर की सड़कें भी पूरी तरह शिवमय नजर आई और वातावरण में हर हर शिव की गूंज सुनाई दी। सावन के दूसरे सोमवार केा बीकानेर के शिवमंदिर भी शिवमय नजर आए और सुबह से शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा और उन्होंने पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को खुश करने की कोशिश की। मुक्ताप्रसाद नगर के पास स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर और शिवबाड़ी मंदिर सहित सभी मंदिरों में वन सोमवार के दौरान मेले भी लगे और श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद मेले का आनंद उठाया। इस मौके पर कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किए गए। मंदिर पुजारी ने बताया कि सोमवार को व्रत करने और भगवान शिव की पूजा करने से परिवार में समृद्धि आती है और व्यापार में उन्नति होती है......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।