राजद जदयू के गठजोड पर लगी मुहर.... बिहार में उप-चुनाव में साथ उतरेंगे मैदान में....
(BIHAR, India) बिहार की सियासत में 20 जुलाई गठबंधन की एक और नीव रख उसके साथ चलने के लिए तैयारी में जुट गयी है। रविवार को जदयू कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार के 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में जदयू और राजद बिहार के गठबंधन के साथ चुनाव लडेंगे। इस बात को लेकर जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। अहम यह रहा कि बैठक में उप चुनाव की चर्चा से ज्यादा लालू यादव का गुणगान किया गया कभी लालू के लिए ठीक शब्द नहीं कहने वाले नीतीश कुमार उनका गुणगान करने से भी नहीं थके। प्रदेश बीजेपी ने कहा है की बिहार में अब जंगल राज पार्ट टू शुरू हो चूका है..... बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा की बीजेपी के सहयोग से लालू द्वारा कायम जंगल राज से बिहार की जनता को बामुश्किल मुक्ति दिलाई गई थी..... लेकिन नितीश कुमार ने अब बडे भाई से गठबंधन कर पुनः जंगल राज पार्ट टू की शुरुवात कर दी है.... उन्होंने कहा की सूबे में अपराधियों का बोलबाला बढता जा रहा है..... पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चूका है...... पर बडे और छोटे भाई को जनता की चिंता नहीं है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।