(JHARKHAND, India)
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत आज झारखंड के दौरे पर है,, संपत यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। संपत की प्रमुख राजनीतिक दलों और पुलिस प्रशासन के साथ होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि संपत के दिल्ली लौटते ही तय हो जाएगा कि राज्य में चुनाव कब होगा। इस दौरे को देखते हुए राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। चुनावी रूपरेखा तय होने लगी हैं। कांग्रेस और भाजपा ने जहां पार्टी कार्यक्रम तेज कर दिए हैं, वहीं आजसू और राजद की चुनावी बैठकें शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी प्रमंडलीय दौरे पर हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की छह सदस्यीय टीम आज सोमवार को दोपहर बाद रांची पहुंचेगी। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रह्मा, डॉ. नसीम जैदी, उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा और महानिदेशक अक्षय राउत और पीके दास होंगे। संपत को राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। उनकी टीम राजभवन में ठहरेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।