सावन का दूसरा वन सोमवार आज...... मंदिरों में बम बम भोले की गूंज......
(Baswa, Dausa) भगवान शिव के पावन महीने सावन में आज दूसरा सोमवार है। सोमवार भगवान शिव को खासा प्रिय है और आज सुबह से शिव मंदिरों में सुबह से शिवभक्तों का तंाता लगा हुआ है। बम बम भोले और हर हर महादेव की गूंज के बीच शिवमंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुके हैं। श्रद्धालु मंदिरों में आज भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें खुश करने में जुटे है। सुबह से शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। आज शाम भोले बाबा के मंदिरों में विशेष मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएगी। दूसरी ओर सोमवार को अलसुबह से मंदिरों में कावड़ियों का तांता लगा रहा और वे तीर्थस्थलों से लाए गए पानी सेभोले बाबा का अभिषेक करने में जुटे हुए हैं। कावड़ियों के चलते शहर की सड़कें भी पूरी तरह शिवमय नजर आई और वातावरण में हर हर शिव की गूंज सुनाई दी। दौसा जिले में सावन के महीने में मन्दिरो में सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे भगवान शिव की भांग, धतूरे, बील्वपत्र और जल चढ़ा कर पूजा पाठ करते हुये नजर आते है। सुबह से ही मंदिर बम बम भोले के जयकारो की आवाज से गूंज उठते हैं। सावन महीने के दूसरे सोमवार को सुबह से ही देवनगरी दौसा भक्तिमय हो गई है। जिले में दिन भर कावड़ यात्राओ की धूम मची रही जिसमे सैकड़ो लोगो की भीड़ देखने को मिली। कावड़ियों ने बैंड बाजे, डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए महादेव के जयकारे लगाए। कावडिए शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से हो कर गुजरे जहां पर लोगो ने इनका स्वागत किया गया। वही भक्तों ने देवगिरि पर्वत पर शिव मन्दिर में जाकर भगवान शिव को जल का अभिषेक किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।