बीजेपी विधायक ने नवंबर में दिल्ली में चुनाव के दिए संकेत
(DELHI, India) गर्ग ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि कांग्रेस और आप के विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। लेकिन हम ऐसी कोई पहल नहीं करना चाहते जिससे हमारी साख पर बट्टा लगे। हम दल बदल की राजनीति नहीं करना चाहते है। भाजपा ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इस पर अमल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में अंकगणित के हिसाब से स्थिति आज भी ऐसी ही है जैसी पिछले वर्ष दिसंबर में थी। उस दिन भी बहुमत नहीं था, आज भी स्थिति वैसी ही है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस और आप के लोग टूटना चाहते हैं लेकिन हम किसी को तोड़ना नहीं चाहते। स्वस्थ्य और सार्थक राजनीति भाजपा की परंपरा रही है और हम आज भी इसी रास्ते आगे बढ़ना चाहते हैं। त्रिनगर से भाजपा विधायक ने कहा कि आज जैसी स्थिति बन रही है, उसमें नवंबर में दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव कराए जा सकते हैं। गर्ग ने दिल्ली के बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें निम्न मध्यम और मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ सामाजिक कल्याण की पहल की गई है। दिल्ली में अस्पताल, स्कूल खोलने के साथ शुद्धपेयजल, बिजली सब्सिडी, कमजोर वर्ग, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का ध्यान रखने के विषय को खास तवज्जो दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।