जल्द ही दोबारा शुरू हो सकती है बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा
(India)
पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। प्रमुख धामों के रास्तों में फैला मलबा भी काफी हद तक हटा लिया गया है। हालांकि भूस्खलन के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे पर आवाजाही बाधित हो रही है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार से बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा दोबारा शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है, जबकि कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। घाघरा, सरयू, गंगा आदि नदियां भयंकर रूप से आबादी की ओर बढ़ती दिख रही हैं। इस दौरान सोमवार को भी दिल्ली में उमस और गर्मी बरकरार रही। भारी बारिश व भूस्खलन के बीच उत्तराखंड में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। घांघरिया से पांच यात्री सोमवार को वापस लौट आए, जबकि बदरीनाथ से 39 लोगों को सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाया गया। चमोली के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि मौसम का मिजाज अनुकूल रहने पर मंगलवार से बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।