आरपीएससी कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष हबीब खां गोरान......
(Rajasthan, India) आरएएस प्री परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रहा स्पेशल ऑपरेशन गु्रप सोमवार को अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग पहुंचा। वहीं देर रात आयोग के अध्यक्ष हबीब खां गोरान मुख्य सचिव राजीव महर्षि से मिलने सचिवालय पहुंचे। मुलाकात से गौरान के इस्तीफे की चर्चा चली। हालांकि, उन्होंने इस पर कुछ कहने से मना किया। इस्तीफे का सवाल किया तो उन्होंने इसकी भी पुष्टि नहीं की। उधर, एसओजी ने आयोग के कई कर्मचारियों से पूछताछ की। आयोग के इतिहास में यह पहला मामला है, जब किसी परीक्षा में गड़बड़ी के सिलसिले में जांच दल आयोग पहुंचा हो। एसओजी दोपहर करीब 12 बजे आयोग पहुंचा। गौरान और सचिव नरेश कुमार ठकराल के शहर से बाहर होने के कारण एसओजी उनसे पूछताछ नहीं कर पाया। दल यहां एक-दो दिन और ठहरेगा। ऎसे में अध्यक्ष और सचिव से मंगलवार को पूछताछ संभव है। आयोग की सहयोगी और आउटसोर्सिग एजेंसियां भी जांच के दायरे में होंगी। वहीं आज सुबह गोरान आरपीएससी कार्यालय पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कहा की एसओजी अपना का कर रहा है और वो अपना काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा की वो एसओजी को हरसंभव सहयोग करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।