शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे पर बोला हमला
(MAHARASHTRA, India) उद्धव ने राणे की ओर संकेत करते हुए कहा कि ऐसे शिवसैनिक जिन्होंने अपनी गलती महसूस कर ली है और सेना में वापस लौटना चाहते हैं उनका स्वागत है। लेकिन उन लोगों का नहीं जिन्होंने बालासाहेब को परेशान किया था। राणे पहले शिवसेना में ही थे और सोमवार को उन्होंने राज्य के उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा दिया। शिवसेना प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जबकि राणे के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।