नीतीश का महागठबन्धन का फार्मुला तय.... राजद, कांग्रेस और भाकपा के साथ हो सकता है गठजोड
(BIHAR, India) विधानसभा की 10 सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ महागंठबंधन की तसवीर साफ होती दिखाई दे रही है.... इसमें जदयू-राजद के अलावा कांग्रेस और भाकपा के भी शामिल होने की संभावना है..... राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दो टूक शब्दों में कहा कि हमें जदयू का ऑफर मंजूर है.... भाजपा के खिलाफ गंठबंधन समय की मांग है.... और इस संबंध में अंतिम फैसला राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद लेंगे.... लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार मिल कर सीटों का बंटवारा करेंगे. वहीं, दूसरी ओर महागंठबंधन में शामिल होने के नीतीश कुमार के ऑफर पर कांग्रेस ने भी विचार करने की बात कही है.... उधर, भाजपा ने कहा कि वो उपचुनाव में लोजपा और रालोसपा के साथ मिल कर लड़ेगी और एक सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों का फैसला हो जायेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।