(Rajasthan, India)
आरएएस-प्री 2013 के पर्चा लीक मामले में एसओजी ने आज अजमेर में आरपीएस सी परिसर में आरपीएससी के अध्यक्ष हबीब खान, सचिव नरेश कुमार ठकराल सहित अन्य अफसरों से पूछताछ की है। जांच के दायरे में आरपीएससी के अधिकारियो कर्मचारियों सहित प्रिंटिंग प्रेस को भी लिया है। एसओजी की टीम ने चेयरमैन से परीक्षा प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी, परीक्षा संबंधी दस्तावेज को लेकर तथ्य जुटाए है। एसओजी के अधिकारियों का मानना है कि आरएएस पेपर संभवतया प्रिंटिंग प्रेस से आउट हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।