'मारन पर आरोपपत्र के लिए सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत'
(DELHI, India) हालांकि, सीबीआई सूत्रों ने कहा है कि एजेंसी को अभी तक अटार्नी जनरल की राय नहीं मिली है और एजेंसी इस मामले में उनकी राय के अनुसार चलेगी। सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि रोहतगी ने अपनी राय भेज दी है। उनका मानना है कि सीबीआई के पास जो सामग्री उपलब्ध है उनके आधार पर दयानिधि व कलानिधि पर एयरसेल मैक्सिस सौदे में आसानी से मामला चलाया जा सकता है। मारन बंधुओं पर आरोपपत्र को लेकर जांच टीम व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के अलग-अलग विचारों की वजह से यह मामला अटार्नी जनरल के पास भेजा गया था। जहां जांच टीम का मानना था कि मारन बंधुओं की भूमिका के बारे में पर्याप्त सामग्री है। वहीं सीबीआई निदेशक सिन्हा का इस पर अलग विचार था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।