नक्सलियों के खिलाफ पुलिस अभियान के खत्म होते ही फिर सक्रिय हुए नक्सली....
(JHARKHAND, India) पुलिस का अभियान बंद होते ही नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी, नक्सलियों ने अब गुमला के बिशुनपुर, डुमरी व चैनपुर प्रखंड के पहाड़ी इलाकों में संचालित आवासीय स्कूलों से 10-10 बच्चे मांगे हैं, बच्चे नहीं देने पर शिक्षकों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है, इससे क्षेत्र के शिक्षक व बच्चे डरे हुए हैं, कई बच्चे हॉस्टल छोड़ कर अपने घर चले गये हैं, जानकारी के अनुसार, सौ से डेढ सौ की संख्या में माओवादियों का दस्ता बिशुनपुर के जोभीपाट गांव में संचालित आदिम जनजाति आवासीय स्कूल पहुंचा, माओवादी ने सभी शिक्षकों व बच्चों को स्कूल के बाहर बुला कर 10-15 दिन के अंदर 10 बच्चों की मांग की, डर से शिक्षकों ने कुछ जवाब नहीं दिया, आपको बता दें कि नक्सलियों के बच्चों को मांगने की खबर के बाद गुमला पुलिस ने इलाके में अभियान शुरू किया था, लेकिन सोमवार को जैसे ही अभियान बंद हुआ, नक्सली फिर सक्रिय हो गये और स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की मांग कर रहे हैं, इधर डर से शिक्षक व बच्चे कुछ भी बताने से डर रहे हैं, अभिभावक भी डरे हुए हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।