दो दिनों तक निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक....
(JHARKHAND, India) मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसिय दौरे पर रही.. इस दौरे में संपत प्रमुख राजनीतिक दलों व पुलिस प्रशासन के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है... संभावना जताई जा रही है कि संपत के दिल्ली लौटने के बाद ये तय माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही चुनाव का बिगुल बज जायेगा... आपको बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की छह सदस्यीय टीम सोमवार को झारखण्ड आई थी... टीम में उनके साथ निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रह्मा, डॉ. नसीम जैदी, उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा और महानिदेशक अक्षय राउत व पीके दास है... तय कार्यक्रम के अनुसार टीम ने राज्य के आला प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की... बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत ने मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ भी मुलाकात की....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।