(Dhariawad, Udaipur)
मुख्य सचिव राजीव महर्षि प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आज उदयपुर पहुंचे। महर्षि सीएस बनने के बाद पहली बार उदयपुर आए है। इस मौके पर जिला कलक्ट्रेट में महर्षि को गार्ड आफ आर्नर दिया गया। इसके बाद महर्षि ने जिले के आलाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आईजी जीएन पुरोहित,जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेडनेकर,एसपी अजयपाल लांबा सहित कई आधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर महर्षि ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।