(GOA, India)
गोवा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पर्रिकर ने कहा, ‘मैं गोवा की जनता को आश्वासन देता हूं कि किसी भी व्यक्ति को राज्य की शांति में बाधा डालने नहीं दिया जाएगा, फिर चाहे वह मुतालिक हो या सेडरिक प्रकाश। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मेरी चेतावनी सशर्त है। कार्रवाई तभी की जाएगी यदि वे शांति में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।’ वर्ष 2009 में किए गए मंगलोर पब हमले के लिए कुख्यात मुतालिक ने पहले ही घोषणा की थी कि वे राज्य में श्रीराम सेना संगठन की शाखा खोलना चाहते हैं। अहमदाबाद के जेसूट सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स, जस्टिस एंड पीस के निदेशक प्रकाश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भाषण देने के लिए जाना जाता है। पर्रिकर ने आज आरोप लगाया कि मीडिया और कुछ नेता मुतालिक को बेवजह तवज्जो दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘कुछ अखबार और नेता जनता को ऐसे खतरे के बारे में भड़का रहे हैं, जिसका असल में अस्तित्व ही नहीं है।’ यह मामला कांग्रेस के विधायक एलेक्सियो आर लॉरेंसो ने उठाते हुए सवाल किया कि क्या मुतालिक के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है?
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।