हजारीबाग में पुलिस की गिरफ्त में आये चार जालसाज..... लोगों के एटीएम कार्ड उडा करते थे ठगी
(BIHAR, India) हजारीबाग सदर थाना इलाके के नगमा हवाई अड्डे के पास ग्रामीणो ने एटीएम के चार जालसाजों को अपने जाल में फंसा कर सदर पुलिस के हवाले किया है। मौके पर पहुंचे सब इन्स्पेक्टर जोबा राम ने बताया की ये लोग गांव के बच्चों को बहला फुसला कर उनके घर से एटीएम मंगा लेते थे फिर फोन के जरिए खाता धारी से संपर्क कर किसी तरह पिन और आवश्यक सूचना पा कर पैसे की निकाल लेते थे । हालाँकि पकडे गए चार लोगो में दो लोग अपने आप को निर्दोष बताते है। इनके पास से लगभग 17 एटीएम कार्ड सहित जब्त बोलेरो गाडी से हथियार भी बरामद हुए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।