(Digod, Kota)
कोटा चितौडगढ खंड के गुडला और तालेडा स्टेशनो के बीच देर रात मानवरहित फाटक पर कोटा नीमच ट्रेन से एक कार टकरा गई । हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायलों का इलाज कोटा के एमबीएस अस्पताल में जारी है। हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए फाटक पार करने की कोशिश की और कार ट्रन से टकरा गई। हादसे में बून्दी के दई निवासी हरिराम मीणा की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।