दिल्ली में प्रदेश के सांसदों की बैठक ले रही हैं राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों की बैठक ले रही है। राजस्थान हाउस में हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव भी मौजूद है। बैठक में राजस्थान से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही कार्यकारिणी और इसमें राजस्थान के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मुख्यमंत्री राजे अमित शाह के सामने राजस्थान की बात रखेगी। बैठक के दौरान बजट में राजस्थान को मिले हिस्से पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राजे दिल्ली में पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि पार्टी नेताओं से मुलाकात पर स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। वे गुरुवार शाम ही दिल्ली पहुंच गई थी और आज शाम वापस जयपुर लौट आएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।