(Rajasthan, India)
माहे रमजान के पवित्र महीने का आज आखिरी जुमा है वहीं आज सत्ताइसवीं शब भी मनाई जाएगी। इस महीने की सबसे अहम सत्ताईसवीं शब को लोग इबादत करेंगे और दुआएं मांगेंगे। रमजान महीने की सत्ताईसवीं शब को ही कुरान नाजिल हुआ। कुरान भी हजरत मोहम्मद पर नाजिल हुआ। यही वजह है कि इस शब को सबसे अहम माना जाता है। इस रात को इबादत करने वालों की दुआएं भी जल्दी कुबूल की जाती है। रमजान की सत्ताईसवीं शब को होने वाली तरावीह की नमाज में ज्यादातर मस्जिदों में कुरान की तिलावत पूरी हो जाएगी। इसके बाद पूरी रात इबादत की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।