मालिक धीरज कुमार ने बताया कि स्टाक मिलाने के बाद चोरी गयी हथियारों की गिनती स्पष्ट हो पायेगी। उन्होंने बताया कि सभी हथियार ग्राहकों सेे सर्विस के लिए आये हुए थे। मामले की छानबीन कर रहे गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दूकानदार द्वारा लगभग 20-25 की संख्या में हथियारों की चोरी बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टतया से चोरी संदेहास्पद लग रही है। जिले के सभी दूकानों में कल ही मजिस्ट्रेट द्वारा हथियारों का सत्यापन किया गया था। तो वही गया शहरी इलाके के बीचों बीच चोरी की यह बड़ी वारदात पुलिस के विधि व्यवस्था के दावे को खोखला साबित कर रही है। पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठे हैं। अपराध की इस वारदात ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के गृह जिले में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।