राज्य में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज....
(BIHAR, India) दरभंगा के जाले विधानसभा उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारिया शुरू कर दी गई है... चुनाव की अधिसूचना की घोषणा 26 जुलाई को जारी की जायेगी... इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे जिले में लागू हो जाएगी.... सीतामढी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिलों की सीमा लगे होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा विशेष चैकसी बर्ती जाएगी... डीएम, कुमार रवि और एसएसपी, कुमार ऐकले ने जाले प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में प्रशासनिक तैयारियों का विवरण पत्रकारों को दिया, जाले विधानसभा में कुल दो प्रखंड सिंघवारा और जाले है जिस के कुल दो लाख 76 हलार 246 मतदाता, 254 मतदान केन्द्रो पर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।