जदयू-राजद के बीच तालमेल पर मशक्क्त जारी.... दिल्ली से पटना पहुंचे लालू....
(BIHAR, India) विधानसभा के उपचुनाव में जदयू-राजद के बीच तालमेल को लेकर पिछले दो दिनों से जारी हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच गुरुवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली से पटना पहुंचे। लालू ने कहा कि सीटों को लेकर अभी तक जदयू से कोई बात नहीं हुई है लेकिन अब बात होगी। दिल्ली में इस मुद्दे पर उनकी किसी से न मुलाकात हुई और न कोई बात हुई। लालू ने कहा कि दस सीट का मामला है। इसको इतना बडा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। राजद कितनी सीटों पर चुनाव लडेगा, इस सवाल पर लालू ने कहा कि गठबंधन होगा तो यह भी साफ कर दिया जायेगा। जदयू और राजद के साथ आने के बाद अब यह बडा सवाल है कि राजद कितनी सीटों पर राजी होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।