(BIHAR, India)
बिहार विधान परिषद में गुरुवार को सदन की कार्रवाई के दौरान हुई हाथापाई और गाली गलौज के मामले को लेकर आज सभापति ने सर्वदलिय बैठक बुलाई थी... विधान मंडल भवन में ये बैठक हुई... इस बैठक में घटना की सभी दलों ने निन्दा की और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर भी सभापति को आश्वस्त किया.... बैठक में भाजपा और जदयू में समझौता हो गया है... और दोनों ही दलों ने सभापति को दिये कार्रवाही की मांग के पत्रों को वापस ले लिया है.... आपको बता दें कि अति पिछडा और पिछडा वर्ग के छात्रो के वजीफे को लेकर भाजपा और जदयू मेंबर के बीच गाली-गलौच से लेकर हाथापाई तक हो गई थी। आज सर्वदलीय बैठक से पहले विधानसभा में भी इसी मामले को लेकर हंगामा हुआ था....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।