प्रदेशभर की जेलों में सर्च आॅपरेशन जारी..... प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरिक्षण...
(Rajasthan, India) बीकानेर जेल में हुई गैंगवार के बाद प्रदेश की जेलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी लिहाज से कोटा जेल में बीती देर रात प्रशासन के आला अधिकारियों ने बैरकों में बंद कैदियों की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे चलाए गए पुलिस के आॅपरेशन में पुलिस ने एक सिम कार्ड भी बरामद किया है। हालांकि कोटा जेल में सिम कार्ड की बात पर जांच अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बताया......वही राज्य सरकार के जेलों में सघन तलाशी के निर्देश के बाद अजमेर सेंट्रल जेल में पुलिस प्रशासन की ओर से चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बंदियों के बैरकों की तलाशी में दो मोबाइल, कई सिमकार्ड सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किया हैै। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर हरफूल यादव ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में ये अभियान चलाया गया था.........इधर, भरतपुर में पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागार सेवर में सघन तलाशी ली। करीब दो घंटे चले तलाशी अभियान में पुलिस ने कैदियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड सहित काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। एडीएम की मौजूदगी में चले अभियान में पुलिस ने बैरकों के साथ परिसर में लगी झाड़ियों, पेड़ और अन्य स्थानों की भी बारीकी से जांच की। भरतपुर जेल में भी पहले कई बार आपसी गैंगवार के मामले सामने आ चुके हैं........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।