(DELHI, India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों की बैठक ली। राजस्थान हाउस में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। बैठक में राजस्थान से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और इनमें राजस्थान के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मुख्यमंत्री राजे अमित शाह के सामने राजस्थान की बात रखी। आज राजे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि पार्टी नेताओं से मुलाकात पर स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।