मुख्यमंत्री राजे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। बैठक में बजट में राजस्थान को मिले हिस्से पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री राजे ने ट्वीट किया कि, प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर राज्य सरकार के विकास कार्यो और नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। राजे ने प्रधानमंत्री के साथ महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए चलाई जाने वाली भामाशाह योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया। राजे ने बताया कि महिलाओं को विशिष्ट पहचान पत्र और बैंकों से सीधे जोड़कर लाभा पहंुचाने की ये योजना केन्द्र सरकारी की आधार योजना के मुकाबले बेहतर है। इस दौरान मुख्यमंत्री संसद भवन में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर से भी मिली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।