(BIHAR, India)
सिमरी प्रखंड के बक्सर स्थित दादा बाबा के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार दोपहर मिड डे मील खाने से लगभग 300 छात्रों की हालत बिगड़ गई। एक बच्चे की थाली में मरी छिपकली भी मिली। इससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ बच्चे अपना पेट पकड़ कर बैठ गए तो कुछ लगातार उल्टियां करने लगे। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे। वही गांव के अन्य लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। बच्चों की हालत बिगड़ते देख रसोइया विद्यालय से गायब हो गई। बीमार बच्चों को निजी विद्यालय के वाहन से सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बीमार बच्चों में आठ की हालत गंभीर है। अन्य सभी बच्चे को इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।