(BIHAR, India)
बिहार विधान परिषद में विपक्ष नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अन्य पिछडा वर्ग और अति पिछडा वर्ग के छात्रों को मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति की अनुपलब्धता के नाम पर सदन और जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जल संसाधन मंत्री विजय चैधरी ने केंद्र से पैसे न मिलने के नाम पर छात्रवृत्ति राशि घटाने का तर्क दिया है। जबकि इस योजना से केंद्र का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना को बिहार सरकार द्वारा परिकल्पित किया गया था। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ये कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि केंद्र सरकार इसके लिए रुपया उपलब्ध नहीं करा रही है। इसके विरोध में भाजपा सभी जिला मुख्यालयों पर 31 जुलाई को महाधरना देगी और राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। इस मसले पर दोनों सदनों में हंगामा भी हुआ। विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को गतिरोध दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी पडी। मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 70 से 80 करोड रुपए उपलब्ध कराए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।