(BIHAR, India)
सियासत कब करवट किस तरह से बदल ले। ये सामान्य समझ से परे होता है। जैसा कि चर्चा में था। बिहार की राजनीति में वही होने जा रहा है। बिहार में भाजपा को रोकने के लिए जदयू, राजद और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। सूत्रों के मुताबिक बिहार में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू ने हाथ मिला लिया है। अब नए गठबंधन के तहत कांग्रेस दो सीटों पर, जेडीयू 4 सीटों पर और आरजेडी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि हाजीपुर, मोहनिया, परबत्ता और जाले से जेडीयू को चुनाव लड़ना है तो नरकटिया और भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में मोहद्दीनगर, छपरा, बांका और राजनगर की सीट आई है। ये गठबंधन अब बीजेपी से लड़ने के लिए पूरी दमखम के साथ उतर रहा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू और राजेडी का बिहार से करीब सूपड़ा ही साफ कर दिया था। इसकी वजह से ये गठबंधन अस्तित्व में आया है। इसकी चर्चा लोकसभा के परिणाम आने के बाद से ही हो रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।