आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुडेंगे हर साल एक लाख गांव.....केंद्रीय संचार मंत्री ने किया वादा...
(BIHAR, India) केंद्रीय कानून, आईटी व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सभी विश्वविद्यालयों को वाईफाई और स्कूलों को ब्रॉडबैंड से जोड़ेगी। साथ ही ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से हर साल देश के एक लाख गांवों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने ये घोषणा शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की तरक्की के लिए ये जरूरी है कि भावी पीढ़ी यानी छात्र खुलकर अपने विचार व्यक्त करें। जब देश की भावी पीढ़ी खुलेगी, तो देश में विचारों की जकड़न समाप्त होगी और विकास के नये रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने इसके लिए फेसबुक को सबसे बढिया माध्यम बताते हुए छात्रों को इससे जुड़कर विचारों का आदान-प्रदान करने और समाज और सरकार को नये सुझाव देने की अपील की। इस मौके पर पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ वाईसी सिम्हाद्री और नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅक्टर रासबिहारी सिंह भी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।