कप्तान सिंह सोलंकी बने हरियाणा के राज्यपाल........
(HARYANA, India) कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा के राज्यपाल के रूप में रविवार को शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित एक समारोह में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष मोहंता ने सोलंकी को राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा....उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इनके अलावा समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राम विलास शर्मा...अम्बाला से पार्टी के सांसद रतन लाल कटारिया राज्य विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता अनिल विज, पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सोलंकी ने जगन्नाथ पहाडिया की जगह ली है। पहाडिया का राज्यपाल पद का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। राज्यपाल बनने से पूर्व सोलंकी मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।