(Antah, Baran)
सोमवार आज अलसुबह से जयपुर में इंद्रदेव की मेहरबानी है और शहर में आज सुबह से छितराई बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में तेज बरसात भी दर्ज की गई। राजधानी में हुई तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कें जलमग्न नजर आई। झोटवाड़ा, मानसरोवर, वैशाली और शास्त्रीनगर सहित कई इलाकों में आज सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे जिला प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खुलती दिख रही है। वही तापमान में भारी कमी देखने को मिली। दूसरी ओर राजधानी में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खासी रौनक देखी गई। बारां में आज सुबह सावन की पहली मूसलाधार बरसात हुई। जिससे शहर में मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भारी कमी देखी गई। झमाझम हुई बरसात से प्रशासन के दावों की भी पोल खुल गई और नालों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी और पानी सड़कों पर आ गया। शहर के मैन बाजार स्थित इन्द्रा मार्केट में दुकानों में पानी घुस गया। वही शहर के मंडोला वार्ड, गोपाल काॅलोनी, तालाबपाड़ा, नगर परिषद के सामने स्टेशन रोड पर सड़को पर दो दो फीट पानी जमा हो गया। इन्द्रा मार्केट के व्यवसायियों को दुकानों से पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में हुई बरसात से बांधों का जलस्तर भी तीन तीन फुट तक बढ़ गया........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।