(Rajasthan, India)
भगवान शिव के पावन महीने सावन में आज तीसरा वन सोमवार है। सोमवार भगवान शिव को खासा प्रिय है और आज सुबह से शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बम बम भोले और हर हर महादेव की गूंज के बीच शिवमंदिर पूरी तरह शिवमय हो चुके हैं। श्रद्धालु मंदिरों में आज भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें खुश करने में जुटे है। सुबह से शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। आज शाम भोले बाबा के मंदिरों में विशेष मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएगी। दूसरी ओर सोमवार को अलसुबह से मंदिरों में कावड़ियों का तांता लगा रहा और वे तीर्थस्थलों से लाए गए पानी से भोले बाबा का अभिषेक करने में जुटे हुए हैं। कावड़ियों के चलते शहर की सड़कें भी पूरी तरह शिवमय नजर आई और वातावरण में हर हर शिव की गूंज सुनाई दी। सावन के तीसरे सोमवार को जयपुर के ताड़केश्वर और झारखण्ड महादेव मंदिरों में श्रद्दा और आस्था की झलक देखने को मिली। अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। भक्तों ने इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। झारखण्ड महादेव मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए रेलिंग लगाई गई। जिससे व्यवस्थाएं बनी रहे......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।