(Bhopalgarh, Jodhpur)
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में गलत बयानबाजी करने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार हनन का मामला उनके खिलाफ तो नहीं, लेकिन राजे के खिलाफ बन रहा है। भारी बहुमत के चलते सत्ता में आई राजे जनता में भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास कर रही हैं। गहलोत ने कहा कि मेट्रो और रिफाइनरी को लेकर वे मुख्यमंत्री के साथ सदन या सदन से बाहर किसी भी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस के लिए तैयार हैं। राजे सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए कि एचपीसीएल केन्द्र सरकार के नवरत्नों में से एक है। फिर भी राज्य सरकार भ्रामक प्रचार कर रिफाइनरी प्रोजेक्ट में देरी करने में लगी है। गहलोत ने कहा कि बीकानेर में एक मंत्री के जेल में जाकर मिलने का जहां तक संबंध है। ये बात उन्होंने अपनी सूचना के आधार पर कही है। अब सरकार या तो इसका खण्डन करे या सच्चाई उजागर करे। मुख्ममंत्री अशोक गहलोत आज से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर भी रहेंगे। इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र में कई उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। गहलोत 31 जुलाई को जोधपुर से ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों के दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर जयपुर की बेटी अपूर्वी चंदेला को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।