सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में बम भोले की गूंज....
(Bari, Dhaulpur) आज सुबह से ही मौसम में अचानक बदलाव के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे की लोगों को राहत मिली है। जिले में मौसम की पहली बारिश से लोगों को मजा चौगुना हो गया क्योकि आधे से ज्यादा सावन निकल जाने के बाद भी राजस्थान का चैरापूंजी कहे जाने वाले सवाईमाधोपुर में बारिश नहीं हुई थी। अच्छी बारिश से किसानों की भी फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी है। जयपुर के ताड़केश्वर और झारखण्ड महादेव मंदिरों में श्रद्दा और आस्था की झलक देखने को मिली। अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। भक्तों ने इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। झारखण्ड महादेव मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए रेलिंग लगाई गई। जिससे व्यवस्थाएं बनी रहे। धौलपुर जिले में सावन महीने के तीसरे सोमवार को भोले भंडारी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओ की भारी तादात शिव मंदिरों में जुटी रही। हर हर महादेव की ध्वनी से शिवालय गुंजायमान रहे। सुबह से ही दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंच कर बेलपत्र,धतूरा और दूध से भगवान शिव की आराधना की। जिले के शिव मंदिरों में बम बम भोले और हर हर महादेव के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए हरा भरा होने की मनौती मांगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।