प्रदेश में सामने आए दुष्कर्म के दो मामले.......
(Asind, Bhilwara) भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में हनुमान थाने के एजेंसी एरिया से 9 जुलाई को आठवी कक्षा में पढने वाली दलित छात्रा का सुनील नाम के एक युवक ने अपहरण कर लिया था। छात्रा के दादा ने 14 जुलाई को हनुमान नगर पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया। बीती रात को छात्रा को सवाईमाधोपुर के गगांपुरसिटी से बरामद कर छात्रा के बयान लिए गए। जिस पर छात्रा ने आरोपी सुनिल द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए। पुलिस ने बरामद छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपी सुनिल की तलाश में एक टीम रवाना की गई है। झालावाड़ में एक बार फिर नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के खटीक मोहल्ले मे शौच करने जा रही एक बालिका को दो युवकों ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इसे लेकर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।